उम्मीद है, वह सबक सीखकर सभी खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे: दिग्वेश राठी को लेकर धवन
पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने एलएसजी के खिलाड़ी दिग्वेश राठी पर बैन लगने के बाद कहा है कि उम्मीद है कि वह सबक सीखने के बाद सभी खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा है, "कभी-कभी कठिन तरीके से सीखना ही...एकमात्र तरीका होता है।" गौरतलब है, राठी पर अभिषेक शर्मा (एसआरएच) से बहस के बाद एक मैच का बैन लगा है।
read more at हिन्दुस्तान


