Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गहरी नींद में सोई हुई थी महिला, नींद खुली तो छाती पर लेटा हुआ दिखा विशालकाय अजगर

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 17 January, 2026
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक महिला की नींद खुली तो उसने देखा कि एक विशालकाय अजगर उसकी छाती पर लेटा हुआ है। उसके पति ने बिस्तर के पास का लैंप जलाते ही उससे कहा, "हिलो मत। तुम्हारे ऊपर लगभग 2.5 मीटर लंबा अजगर है।" महिला ने बताया कि अजगर शायद खिड़की के शटर तोड़कर उसके बिस्तर पर आ गिरा था।
read more at Inshorts