Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में पहली बार पूर्ण डिजिटल होगी जनगणना, अपने मोबाइल फोन से ही डेटा जुटाएंगे कर्मी: रिपोर्ट

short by Monika sharma / on Monday, 8 September, 2025
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल होने वाली जनगणना देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी। रिपोर्ट के अनुसार, जनगणना कर्मी अपने फोन से डेटा इकट्ठा कर एक ऐप के ज़रिए सेंट्रल सर्वर में ट्रांसफर करेंगे। यह ऐप्लिकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करेगा और अंग्रेज़ी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।