गुरुग्राम में 6.2 लाख वर्गफुट प्रॉपर्टी लीज पर लेगी गूगल, 5 साल में देगी ₹6,71,00,00,000 किराया
गूगल ने गुरुग्राम (हरियाणा) के DLF एट्रियम प्लेस में करीब 6.2 लाख वर्गफुट प्रीमियम ऑफिस स्पेस लीज़ पर लिया है। इस सौदे के तहत कंपनी अगले 5 वर्षों में लगभग ₹671 करोड़ किराया चुकाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल को बिल्डिंग की दूसरी से 16वीं मंजिल तक का स्पेस मिला है जिसके लिए वह हर महीने करीब ₹10.55 करोड़ किराया देगी।
read more at Zee Business


