Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने राव नरेंद्र सिंह, विधायक दल के नेता बने भूपेंद्र हुड्डा

short by प्रियंका तिवारी / on Monday, 29 September 2025
कांग्रेस ने हरियाणा में पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमिटी का नया अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के करीब 10 महीने बाद हुई है। विधायक दल का नेता होने के चलते हुड्डा राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।