Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नासा ने शेयर की अंतरिक्ष में उगाए गए फूल की तस्वीर

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 13 June, 2023
नासा ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में उगाए गए ज़िनिया फूल की एक तस्वीर शेयर की है। नासा ने लिखा, "वैज्ञानिक 1970 के दशक से अंतरिक्ष में पौधों पर अध्ययन कर रहे हैं लेकिन यह वाला एक्सपेरिमेंट आईएसएस में 2015 में नासा के अंतरिक्षयात्री चेल लिंडग्रेन ने शुरू किया था।" एक यूज़र ने तस्वीर को लेकर लिखा, "अविश्वसनीय और खूबसूरत।"
read more at Hindustan Times