एग्ज़िट पोल की चर्चा में शामिल नहीं होंगे कांग्रेस के प्रवक्ता
लोकसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग टीवी चैनलों और सोशल व डिजिटल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर होने वाले एग्ज़िट पोल की चर्चा में कांग्रेस अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजेगी। गौरतलब है कि 1 जून को 7वें चरण का मतदान होना है और 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी।


