Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जेएनयू से डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाने वाली पहली महिला बनीं तंज़ानिया की राष्ट्रपति

short by शिखा तोमर / on Tuesday, 10 October, 2023
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने तंज़ानिया की राष्ट्रपति समिया सुलुहू हसन को मंगलवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इसके साथ ही हसन जेएनयू से डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाने वाली पहली महिला बन गई हैं। हसन ने अपने संबोधन में कहा, "मैं यहां विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य के रूप में खड़ी हूं, अतिथि के रूप में नहीं।"