वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 2020-21 में कांग्रेस की कितनी हुई कमाई व कितना रहा खर्च?
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को अपनी एक ऑडिट रिपोर्ट सौंपी है जिसमें पार्टी ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में उसकी आय 58% गिरावट के साथ ₹285.7 करोड़ रही जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में ₹682.2 करोड़ थी। वहीं, पार्टी का खर्च भी वित्त वर्ष 2020-21 में घटकर ₹209 करोड़ रहा जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में ₹998.15 करोड़ था।


