Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अब भी दिख रहे हैं कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभाव: ब्रिक्स में पीएम

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 23 June 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स समूह के 14वें शिखर सम्मेलन में कहा कि विश्व में भले ही कोविड-19 महामारी का प्रकोप पहले की तुलना में कम हो गया, लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी इसके कई दुष्प्रभाव नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूह के सभी देशों का आपसी सहयोग इससे उबरने में योगदान दे सकता है।