मैं उन्हें गले लगाऊंगा: 'पूर्व पत्नी समांथा से मिलने पर क्या करेंगे' के सवाल पर नागा चैतन्य
ऐक्टर नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू के दौरान 'पूर्व पत्नी व ऐक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु से मिलने पर आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी' के सवाल पर कहा है, "मैं उन्हें हाय बोलूंगा...गले लगाऊंगा।" गौरतलब है, समांथा ने 'कॉफी विद करण' में नागा को लेकर कहा था, "अगर हम दोनों को एक कमरे में डाल दें तो आपको धारदार चीज़ें छुपानी होंगी।"


