वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को दिल्ली के एम्स के प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती हुईं। बकौल रिपोर्ट्स, सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया था। बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने ट्वीट किया, "सीतारमण जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना करता हूं।"
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


