'ऊ अंटावा' फेम गायिका मंगली की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, कहा- मैं सुरक्षित हूं
फिल्म 'पुष्पा' के 'ऊ अंटावा' गाने का कन्नड़ वर्ज़न गाने वालीं सिंगर मंगली की कार का बीते 15 मार्च को ऐक्सिडेंट हो गया जिसमें वह बच गईं। बकौल रिपोर्ट्स, यह हादसा हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर हुआ था। मंगली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया, "मामूली ऐक्सिडेंट हुआ था और मैं सुरक्षित हूं। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें।"
read more at Hindustan Times


