स्टीव स्मिथ के स्लेज करने पर बाबर आज़म उन्हें मज़ाक में देने लगे अपना बैट, स्मिथ ने जोड़े हाथ
बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान की दूसरी पारी में बाबर आज़म के गार्ड लेने के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने उन्हें स्लेज किया जिसके बाद वह मज़ाक में स्मिथ को अपना बल्ला देने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बाबर द्वारा बल्ला बढ़ाने पर स्मिथ हाथ जोड़ते दिखे। बाबर दूसरी पारी में 41-रन बनाकर आउट हुए।
read more at हिन्दुस्तान


