मुंबई में शख्स ने खुद पर दर्ज FIR को दर्शाने वाले केक काटकर मनाया बर्थडे, एक और केस दर्ज
भांडुप (मुंबई) में जिया अंसारी नामक हिस्ट्रीशीटर ने अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को दर्शाने वाले कई केक काटकर जन्मदिन मनाया जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। जिया पर 7-गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और कुछ दिन पहले वह ज़मानत पर रिहा हुआ था। जिया द्वारा काटे गए आखिरी केक पर प्रश्न चिह्न लिखा है।
read more at इंडिया टीवी


