Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सैन्य अधिकारी व उनकी मंगेतर से हुई मारपीट के बाद भारतीय सेना ने शुरू किया इमरजेंसी नंबर

short by विप्रांशु पंत / on Wednesday, 13 November, 2024
भुवनेश्वर (ओडिशा) में 14 सितंबर को एक सैन्य अधिकारी और उनकी मंगेतर से मारपीट और उसके बाद थाने में कथित दुर्व्यवहार की घटना के बाद भारतीय सेना ने 24x7 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर-155306 शुरू किया है। देशभर में महिला और पुरुष मिलिट्री पुलिसकर्मियों से लैस ये हेल्पलाइन ऐसी स्थिति में सभी रैंक के सैनिकों और सेवानिवृत्त जवानों को तत्काल सहायता पहुंचाएगी।