बेंगलुरु में शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेंट मैरी करेगी सरकार! हुई आलोचना
कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेंट मैरी' रखने का प्रस्ताव रखा है। इसको लेकर बीजेपी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार की आलोचना की है। महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि मराठा योद्धा और राजा का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है।
read more at ABP न्यूज़


