जल्द हमें साथ देखेंगे: दीपिका पादुकोण के साथ काम करने को लेकर रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि वह बहुत जल्द पत्नी-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। उन्होंने कहा, "सबके लिए एक बहुत प्यारा सरप्राइज़ है...आप लोग जल्द हमें साथ (काम करते) देखेंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, दीपिका-रणवीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल का हिस्सा होंगे। हालांकि इन खबरों को लेकर फिल्म के मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दिया है।
read more at Outlook India


