Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की सोसायटी में कुत्ते को जानबूझकर कुचलता दिखा कार चालक, वीडियो सामने आया

short by खुशी / on Tuesday, 21 November, 2023
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) की एक हाईराइज़ सोसायटी की पार्किंग में एक कार चालक द्वारा जानबूझकर एक कुत्ते की कुचलकर हत्या करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीपल फॉर ऐनिमल गाज़ियाबाद की अध्यक्षा सुरभी रावत ने मामले में आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। गाज़ियाबाद सिटी के डीसीपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
read more at Public