कैंसर के इलाज से जुड़ी परेशानियों के कारण किंग चार्ल्स-तृतीय अस्पताल में हुए भर्ती
बकिंघम पैलेस द्वारा जारी बयान के अनुसार, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-तृतीय को कैंसर के इलाज से जुड़ी 'अस्थाई परेशानी' के चलते गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के कारण गुरुवार दोपहर और शुक्रवार के उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। किंग चार्ल्स-तृतीय ने पिछले वर्ष कैंसर होने की जानकारी दी थी।
read more at भाषा


