रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाई स्पाइसजेट की रेटिंग, 12% से अधिक चढ़कर बंद हुए शेयर
स्पाइसजेट एयरलाइन के शेयर में शुक्रवार के कारोबार में 15% तक का उछाल देखने को मिला और कंपनी के शेयर कारोबार खत्म होने तक 12.32% की तेज़ी के साथ ₹38.19/शेयर पर बंद हुए। हाल में क्रिसिल ने कंपनी के पुनर्गठन प्रयासों, पूंजी जुटाने की क्षमता व पर्याप्त लिक्विडिटी स्थिति का हवाला देते हुए एयरलाइन की रेटिंग 'क्रिसिल ए+' की थी।
read more at हिन्दुस्तान


