राजस्थान में बहन की लव मैरिज से खफा भाई ने की जीजा की गोली मारकर हत्या, तलवार से काटे हाथ
राजस्थान के झुंझुनूं में बहन के लव मैरिज करने से नाराज़ एक युवक ने साथियों संग मिलकर मंगलवार रात को अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने अपने जीजा को गोली मारने के बाद तलवार से उनके दोनों हाथ काट दिए। बकौल पुलिस, युवती ने जनवरी में घर से भागकर प्रेम विवाह किया था।
read more at News18 हिंदी


