बॉक्सर जॉन कूनी को आयरलैंड में फाइट के दौरान सिर में लगी चोट, 28 साल की उम्र में हुआ निधन
सुपर-फेदरवेट बॉक्सर जॉन कूनी का 28 साल की उम्र में निधन हो गया है। कूनी को कुछ दिनों पहले बेलफास्ट (आयरलैंड) में वेल्शमैन नाथन हॉवेल्स के खिलाफ फाइट के दौरान मस्तिष्क में चोट लगी थी और इंट्राक्रॉनियल ब्लीडिंग के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। कूनी के चोटिल होने के बाद मुकाबला नौवें राउंड में रोक दिया गया था।


