Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'कल्कि एडी 2898' के सीक्वल में प्रभास का किरदार मर जाएगा: ऐक्टर नीतीश भारद्वाज

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 7 July, 2024
'महाभारत' फेम ऐक्टर नीतीश भारद्वाज ने फिल्म कल्कि एडी 2898 के सीक्वल में ऐक्टर प्रभास के किरदार को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा, "प्रभास (कर्ण) खलनायक द्वारा स्वीकार किए जाने की महत्वकांक्षा में मर जाएगा जबकि अश्वत्थामा (अमिताभ बच्चन) और कृष्ण उसे मुक्ति का मार्ग दिखा रहे थे।" बकौल नीतीश, हिंदी फिल्म निर्माताओं को साउथ सिनेमा से सीखना चाहिए।
read more at Hindustan Times