नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत जीता
नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने मंगलवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत जीत लिया। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में मौजूद 270 सदस्यों में से 268 ने प्रधानमंत्री प्रचंड के पक्ष में मतदान किया जबकि 2 ने उनके खिलाफ मतदान किया। प्रचंड को प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल जारी रखने के लिए 138 मतों की आवश्यकता थी।
read more at इंडिया टीवी


