Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गर्भपात की दवाओं पर बैन लगाने वाला अमेरिका का पहला राज्य बना वायोमिंग

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 18 March, 2023
वायोमिंग ने शुक्रवार को गर्भपात की दवाओं के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया और इसके साथ ही वह ऐसा करने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया। अबॉर्शन पिल कानून 1 जुलाई से प्रभावी हो जाएगा। इसका उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को 6 महीने तक की जेल हो सकती है और $9,000 तक का जुर्माना लग सकता है।