इज़रायल-हमास युद्ध के बीच एअर इंडिया ने 18 अक्टूबर तक रद्द कीं तेल अवीव की सभी उड़ानें
इज़रायल-हमास के बीच जारी जंग को देखते हुए एअर इंडिया ने 18 अक्टूबर तक तेल अवीव (इज़रायल) से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान ज़रूरत के हिसाब से इज़रायल में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए विशेष उड़ानें जारी रहेंगी। गौरतलब है, इज़रायल-हमास युद्ध 7 अक्टूबर से जारी है।
read more at NewsBytes हिन्दी


