तेलंगाना की फैक्ट्री में विस्फोटक रसायन के रिसाव के बाद लगी आग, 3 कर्मचारियों की हुई मौत
तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले में रविवार को एक फार्मास्युटिकल्स कंपनी की फैक्ट्री में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि कंटेनर में डाले जाने के दौरान विस्फोटक रसायन के रिसाव के बाद यह आग लगी। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे तीन कर्मचारियों की कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
read more at लेटेस्टली


