छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक नक्सली को मार गिराया
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया है। बकौल पुलिस, कोरंजेड-बंदेपारा के जंगलों में 20 सशस्त्र नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी जिसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पंहुची। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली ढेर हो गया।
read more at दिप्रिंट


