राजस्थान में सुखदेव गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर्स की हुई पहचान, तस्वीरें की गईं जारी
जयपुर (राजस्थान) में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाले दो शूटर्स की पहचान कर ली गई है और उनकी तस्वीरें जारी की गई हैं। पुलिस ने बताया कि शूटर्स की पहचान रोहित राठौड़ मकराना और नितिन फौजी के रूप में हुई। वहीं, पुलिस ने आरोपियों पर ₹5-₹5 लाख का इनाम घोषित किया है।
read more at हिन्दुस्तान


