टी20 वर्ल्ड कप से आईसीसी 'बैट्समैन' की जगह जेंडर न्यूट्रल शब्द 'बैटर' का करेगा इस्तेमाल
आईसीसी ने मेन्स टी20 वर्ल्ड कप-2021 से सभी फॉर्मेट में 'बैट्समैन' की जगह जेंडर-न्यूट्रल शब्द 'बैटर' इस्तेमाल करने की घोषणा की है। इससे पहले, एमसीसी ने क्रिकेट के कानूनों में 'बैट्समैन' की जगह 'बैटर' इस्तेमाल करने की घोषणा की थी। बतौर आईसीसी, संस्था नहीं चाहती कि दुनिया में लड़कियां भाषा के कारण महसूस करें कि क्रिकेट उनके लिए नहीं है।


