Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया, मार्च से किया जाएगा लागू

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 24 February 2022
दिल्ली सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को ₹9,678 से बढ़ाकर ₹11,220 और सहायिकाओं के मानदेय को ₹4,839 से बढ़ाकर ₹5,610 करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि यह बढ़ा हुआ मानदेय मार्च से दिया जाएगा। वहीं, कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वे सरकार की घोषणाओं से सहमत नहीं हैं और उनकी हड़ताल जारी रहेगी।