छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया सरेंडर; हाथ में संविधान की कॉपी लिए तस्वीर आई सामने
छत्तीसगढ़ के बस्तर में 208 नक्सलियों ने एकसाथ शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों ने हाथ में संविधान की कॉपी थामकर हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने की शपथ ली जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। सरेंडर के दौरान कुल 153 हथियार बरामद किए गए जिनमें 19 AK-47, 17 SLR, 23 इंसास, 1 इंसास LMG और 4 कार्बाइन शामिल हैं।
read more at जनसत्ता


