लता मंगेशकर के निधन पर म्यूज़िक इंडस्ट्री ने जताया शोक
92 वर्षीय दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का रविवार को निधन होने के बाद म्यूज़िक इंडस्ट्री के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया। रैपर बादशाह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तेरा साया साथ होगा" जबकि इंडियन आइडल के पहले विजेता अभिजीत सावंत ने उनके निधन को निजी क्षति बताते हुए कहा, "मैंने उनकी सरस्वती मां की तरह पूजा की है।"


