Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के इस अनोखे गांव में शादियों में नहीं बजता है डीजे

short by शुभम गुप्ता / on Friday, 1 November, 2024
भारत में कई जगह शादियों में ज़ोर-ज़ोर से डीजे बजाया जाता है लेकिन नागौर (राजस्थान) के ईनाणा गांव में शादी में डीजे नहीं बजाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां बीते 20 वर्षों से कभी डीजे नहीं बजा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि डीजे की आवाज़ से जानवरों को परेशानी होती है जिसके कारण डीजे प्रतिबंधित है।