यूपी में अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में पादरी समेत 10 लोग गिरफ्तार
बहराइच (यूपी) के नानपारा में कथित तौर पर अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में पादरी बाबूराम सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक राहुल पाण्डेय के मुताबिक, पादरी व उसकी पत्नी पर आरोप है कि झाड़-फूंक कर कैंसर समेत अन्य बीमारियों से निजात दिलाने का लालच देकर वह ग्रामीणों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।
read more at भाषा


