ऐक्सिडेंट में 18 फ्रैक्चर हुए थे, डॉक्टर ने कहा था 2 साल तक नहीं चल पाऊंगी: ऐक्ट्रेस ऐश्रा
ऐक्ट्रेस-मॉडल ऐश्रा पटेल ने बताया है कि मई में लखनऊ में शूटिंग के बाद गुजरात में अपने गांव जाते समय एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्होंने कहा, "18 फ्रैक्चर आए थे, पसलियां टूट गईं थी और मैं...वेंटिलेटर पर थी।" बकौल ऐक्ट्रेस, डॉक्टर ने कहा था कि वह 2 साल तक चल-फिर नहीं पाएंगी।
read more at Hindustan Times


