6 माह की बच्ची को ₹4.5 लाख में बेचने की कोशिश कर रहे 3 लोग हरियाणा में गिरफ्तार
हरियाणा में सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने 6-माह की बच्ची को ₹4.5 लाख में बेचने की कोशिश कर रहे एक गिरोह के 3 सदस्यों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी पालन-पोषण के बहाने गरीब परिवारों से बच्चे लेते व उन्हें लाखों रुपए में बेच देते थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी एक बच्चा दिल्ली में बेचा था।
read more at भाषा


