चीनी रोबोडॉग को लेकर चर्चा में आई गलगोटियास यूनिवर्सिटी कहां स्थित है और कौन हैं इसका मालिक?
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में चीनी रोबोट डॉग को अपना बताने को लेकर चर्चा में आई गलगोटियास यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में स्थित एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान है। सुनील गलगोटिया इसके संस्थापक और चांसलर हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। बकौल रिपोर्ट्स, सुनील के परिवार की सीपी में किताबों की दुकान हुआ करती थी।
read more at News24 हिंदी


