4 साल की स्नातक डिग्री में 75% लाने वाले छात्र अब सीधे कर सकेंगे पीएचडी: यूजीसी चेयरमैन
यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने कहा है कि 4-वर्षीय स्नातक डिग्री वाले छात्र अब सीधे पीएचडी कर सकेंगे। बकौल प्रमुख, पीएचडी करने के लिए उम्मीदवारों को ग्रैजुएशन में न्यूनतम 75% अंक या समकक्ष ग्रेड लाना होगा। यूजीसी ने कहा था कि 4-वर्षीय स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार अब किसी भी विषय के लिए यूजीसी-नेट की परीक्षा दे सकते हैं।
read more at R. भारत


