Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में दिनदहाड़े युवक के अपहरण का वीडियो आया सामने, पुलिस ने 3 घंटे में छुड़ाया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 13 August, 2024
मेरठ (यूपी) में फिल्मी अंदाज़ में एक युवक के अपहरण का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग युवक को एक दुकान के बाहर से जबरन उठाकर कार में ले जाते दिखे। बकौल रिपोर्ट्स, इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर हुए विवाद में युवक का अपहरण हुआ। वहीं, पुलिस ने 3 घंटे में युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ा लिया।