शोएब अख्तर के घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी होगी, कहा- मेरे दौड़ने के दिन खत्म
पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने ट्वीट कर बताया है कि मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में 'बहुत जल्द' उनके घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी होगी। 46-वर्षीय अख्तर ने लिखा, "मेरे दौड़ने के दिन खत्म हुए।" अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 161.3 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से सबसे तेज़ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाने वाले अख्तर ने 2019 में भी ऑस्ट्रेलिया में घुटने की सर्जरी करवाई थी।
read more at CricTracker हिंदी


