Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अग्निवीर योजना पर दोबारा विचार करने की ज़रूरत है: नई सरकार के गठन से पहले जेडीयू

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 6 June, 2024
एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने नई सरकार के गठन से पहले 'आज तक' से कहा है कि अग्निवीर योजना पर दोबारा विचार करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "अग्निवीर योजना आई तो बड़े तबके में असंतोष था। मेरा मानना है कि सुरक्षाकर्मियों के परिवारजनों ने (लोकसभा) चुनाव में इस पर अपना विरोध ज़ाहिर किया है।"