इशांत और वॉर्नर को फिट होने में एक हफ्ता और लगेगा: डीसी के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे ने बताया है कि तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा और बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर को पूरी तरह फिट होने में अभी एक हफ्ते का समय और लगेगा। आमरे ने कहा, "इशांत की पीठ में जकड़न है जबकि वॉर्नर को हाथ में चोट लगी है।" 29 अप्रैल को डीसी का मुकाबला केकेआर से होगा।
read more at ESPNcricinfo


