Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में चूहे ने सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज़ के अंगों को कुतरा

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 24 July, 2023
उत्तर प्रदेश के बदायूं में मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती एक मरीज़ के अंगों को चूहे ने कुतर दिया। वहीं, रविवार को मरीज़ से मिलने पहुंचे उसके परिजन ने भी एक चूहे को मरीज़ की उंगलियां कुतरते देखा जिसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। घटना सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने जांच के आदेश दिए हैं।