Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टाइगर रिज़र्व में बाघ करीब आते देख जिप्सी पीछे करने को कहने लगे सैलानी, वीडियो आया सामने

short by शुभम गुप्ता / on Friday, 17 November, 2023
उत्तर प्रदेश स्थित पीलीभीत टाइगर रिज़र्व का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें बाघ के करीब आने पर सैलानी ड्राइवर से जिप्सी पीछे करने को कह रहे हैं। वीडियो में एक सैलानी कह रहा है, "गाड़ी गड्ढे में ना फंस जाए, बस पीछे चलो, आराम से, गाड़ी में छोटे बच्चे हैं, आज तुमने (संभवत: ड्राइवर) मज़े करा दिए।"