ओपी राजभर ने यूपी की घोसी लोकसभा सीट से बेटे अरविंद को उम्मीदवार बनाने का किया एलान
सुभासपा के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने गुरुवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी ने घोसी सीट से उनके बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद एनडीए गठबंधन से प्रत्याशी होंगे। गौरतलब है, अरविंद पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


