Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोई विदेश में कहता है कि संसद में माइक बंद होता है तो छाती पर सांप लोटता है: उप-राष्ट्रपति

short by पीयूषा शर्मा / on Saturday, 11 March, 2023
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यूके में दिए बयान पर कहा है, "कोई दूसरे देश जाकर कहता है कि संसद में माइक बंद कर दिया जाता है तो छाती पर सांप लोटता है।" उन्होंने कहा, "लोकसभा में आजतक माइक बंद नहीं हुआ। कुछ लोगों ने ठान लिया है कि देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करना है।"