Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी पुलिस में विभिन्न पदों पर चयनित होने वाले 1,148 लोगों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 6 July, 2023
उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर चयनित होने वाले 1,148 लोगों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इनमें 217 उप-निरीक्षक (गोपनीय), 587 सहायक उप-निरीक्षक (लिपिक) और 344 सहायक उप-निरीक्षक (लेखा) हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित होने वाले इन अभ्यर्थियों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "(चयनित) अभ्यर्थियों व उनके परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं!"
read more at Twitter