पाक ने मंत्रियों के 5-सितारा होटल में ठहरने और बिज़नेस क्लास में सफर करने पर लगाई रोक
पाकिस्तान ने सालाना 200 अरब पाकिस्तानी रुपए बचाने के लिए खर्चे घटाने की घोषणा की है। मंत्रियों के फ्लाइट्स के बिज़नेस क्लास में यात्रा करने और विदेश में 5-सितारा होटलों में ठहरने पर रोक रहेगी। उनका वेतन और भत्ता रोका जाएगा और वे अगले साल तक लग्ज़री चीज़ें नहीं खरीद सकेंगे। सभी मंत्री अपनी लग्ज़री कारें लौटाएंगे जिनकी नीलामी होगी।
read more at News18 हिंदी


